Khuda ne leke mati ko songs lyrics chords - इब्तिदा में कुछ ना था

इब्तिदा में कुछ ना था
उसे सब कुछ ही बनाया:
खुदा ने लेके माटी को
उससे आदम को बनाया
उसमे जो डाली जान
मिली उसको पहचान
बनाया आपने जैसा
बन गया वो इंसान
वो खली बरतन था उसमे
अपना रूह बसाया
खुदा ने लेके माटी को
उससे आदम को बनाया

खुदावंद रोज़ मिलता था
उसे बाग ए अदन में
आदम भी चलता था
हरदम उसके वचन में
खुदा ने देख के तन्हा उसको
हवा को बनाया
खुदा ने लेके माटी को
उससे आदम को बनाया

शैतान की बातों में आकर
हवा ने फल जो लिया था
उसे भी खाया था वो फल और
आदम को दिया था
मोहब्बत को खुदा की उसने
पलभर में भुलाया
खुदा ने लेके माटी को
उससे आदम को बनाया

हुकुम जो तोड़ा था आदम ने
और फिर था पछताया
खुदा ने भेज के बेटा
अपना था राह बनाया:
येशु ने चढ़ के सुली पे
हमको खुदा से मिला
खुदा ने लेके माटी को
उससे आदम को बनाया

Presenter Print & View

Khuda ne leke mati ko songs lyrics chords - इब्तिदा में कुछ ना था Lyrics in Hindish

None

Khuda ne leke mati ko songs lyrics chords - इब्तिदा में कुछ ना था Lyrics in Hindi and Hindish

None

Khuda ne leke mati ko songs lyrics chords - इब्तिदा में कुछ ना था Lyrics in Hindi and English

None

Tags

इब्तिदा में कुछ ना था Hindi Version lyrics, Khuda ne leke mati ko songs lyrics chords

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create