मसीहा ने सूली उठाई न होती
हमारी तुम्हारी (2) रिहाई न होती
मसीहा ने सूली उठाई न होती (2)
उसे ज़ालिमों ने हंसी में उड़ाया (2)
काँटों का ताज़ उसके सर पे चढ़ाया (2)
मसीहा की जो जग में (2) हंसाई न होती
मसीहा ने सूली उठाई न होती (2)
हमारे गुनाहों को मसीह ने मिटाया (2)
पापों के बंधन से, हमको छुड़ाया (2)
हमारी सज़ा उसने (2) उठाई न होती
मसीहा ने सूली उठाई न होती (2)
हमारे ही खातिर वो दुनियां में आया (2)
क्रूस पर अपना खून बहाया (2)
लहू की जो धारा (2) बहाई न होती
मसीहा ने सूली उठाई न होती (2)
None
None
None